Tulsi Vivah Wishes In Hindi
Tulsi Vivah Wishes In Hindi, नमस्ते दोस्तों आज में देव उठानी एकादशी और तुलसी विवाह के खूबसूरत सन्देश लेकर आया हूँ। यह त्यौहार – कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसलिए इस दिन उठो देव, बैठो देव, सृष्टि का कल्याण करो। ऐसी प्राथना भगवान विष्णु से प्राथना करते है। इसीलिए इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी या देवउठनी एकादशी कहा जाता है। तो दोस्तों इस दिन भगवान विष्णु के जागने के साथ ही इस दिन से सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, और अन्य शुभ संस्कार फिर से शुरू हो जाते हैं। कई लोग इस दिन उपवास पूजा आराधना अदि का कार्य करते है।
तुलसी विवाह : (Tulsi Vivah) दोस्तों आमतौर पर देवउठनी एकादशी के दिन या उसके अगले दिन (द्वादशी तिथि) को माना जाता है। इस दिन माता तुलसी (वृंदा) और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का प्रतीकात्मक विवाह होता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों अनुसार इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विधि-विधान से माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराता है, उसे कन्यादान के समान दिव्य पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस शुभ विवाह के पश्चात् उस व्यक्ति के घर में सुख, शांति और समृद्धि का अनायास ही आगमन होने लगता है हम आशा करते है आपको हमारे ये खूबसूरत सन्देश पसंद आएंगे। आपका समय शुभ हो हमें कमेंट करे आपको हमारे सन्देश कैसे लगे। Please follow our Facebook page. इससे हमें आगे बढ़ने की उम्मींद मिलती है।
Tulsi Vivah Wishes In Hindi




